Holi Special Kanji Recipe in Hindi | काली गाजर की कांजी

Holi Special Kanji Recipe in Hindi. होली आने वाली है और इस होली के रंग बिरंगे त्यौहार पर हम सभी लोग होली के चटपटे व्यंजन बनाते है। इन्ही व्यंजन में एक है काली गाजर की कांजी। जो की होली के दिन लगभग हर घर में बनती है। तो आज हम लोग बहुत ही आसन तरीके से Holi Special Kanji Recipe in Hindi में सिखने वाले है।   

Jun 09, 2025 - 19:20
0 2
Holi Special Kanji Recipe in Hindi | काली गाजर की कांजी
Holi Special Kanji Recipe in Hindi
Prep Time 10 min
Cook Time 2 min
Serving 1
Difficulty Easy

Holi Special Kanji Recipe in Hindi. होली आने वाली है और इस होली के रंग बिरंगे त्यौहार पर हम सभी लोग होली के चटपटे व्यंजन बनाते है। इन्ही व्यंजन में एक है काली गाजर की कांजी। जो की होली के दिन लगभग हर घर में बनती है। तो आज हम लोग बहुत ही आसन तरीके से Holi Special Kanji Recipe in Hindi में सिखने वाले है।

Ingredients

Watch How to Make It

Directions

  • 1. Holi Special Kanji Recipe in Hindi

    Holi Special Kanji Recipe in Hindi

    काली गाजर की कांजी बनाने के लिए सबसे पहले काली गाजर को धोकर अच्छी तरह सुखा लीजिये। काली गाजर धोने और सूखने के बाद इन्हें छीलकर छोटे छोटे टुकडो में काट लीजिये। और इन्हें एक बार फिर से साफ़ पानी में धो लीजिये।   अब आप 2 लीटर पानी को उबाल लीजिये। पानी को उबलने के बाद आप पानी को हल्का ठंडा होने के लिए रख दीजिये।     

    अब आप एक बड़ा कांच का कंटेनर ले लीजिये जिसमे आप काजी को स्टोर करके रख सको। उस कांच के कंटेनर में आप कटी हुई गाजर को डाल दीजिये।

    अब बारी है कांजी के अन्दर मसाले मिलाने की। तो सबसे पहले  2 छोटी चम्मच काला नमक और 1 छोटी चम्मच नार्मल नमक कांजी में डालिए।  

    इसके बाद दरदरी पिसी हुई काली मिर्च ½ छोटी चम्मच डालिए।  

    इसके बाद 1 पिंच हिंग डालिए। 

    इसके बाद 2 बड़े चम्मच दरदरी पिसी हुई राई को डालकर सभी मसाले अच्छी तरह से मिक्स कर दीजिये।  

    इसके बाद सबसे लास्ट में आपको हल्का गुनगुना पानी डालकर कंटेनर को किसी सूती कपड़े से बांध कर धुप में रख देना है। इस  कांच के कंटेनर को आप 3 से 4 दिन तक धुप में रखिये। और शाम को रूम में रखिये। 3 से 4 दिन धुप में रखने के बाद इसमें खटास आ जाती है। और यह तेयार हो जाती है। जिसे आप होली के दिन बहुत आराम से होली खेलने वालो के साथ और अपने परिवार के साथ मिलकर खा सकते हो।    

     

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User