Sawan ke Somvar Vrat me Kya Khana Chahiye | सावन के सोमवार के व्रत में क्या खाए

Sawan ke Somvar Vrat me Kya Khana Chahiye? सावन के सोमवार के व्रत में क्या खाए? सावन के सोमवार के व्रत में क्या-क्या खाना खाना चाहिए? यह सवाल आप में से काफी लोगों के मन में है। तो मेरे इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को इस सवाल का जवाब मिलने वाला है।

Jun 22, 2024 - 10:20
Jun 22, 2024 - 10:17
 0
Sawan ke Somvar Vrat me Kya Khana Chahiye |  सावन के सोमवार के व्रत में क्या खाए
Sawan ke Somvar Vrat me Kya Khana Chahiye

Sawan ke Somvar Vrat me Kya Khana Chahiye? सावन के सोमवार के व्रत में क्या खाए? सावन के सोमवार के व्रत में क्या-क्या खाना खाना चाहिए? यह सवाल आप में से काफी लोगों के मन में है। तो मेरे इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को इस सवाल का जवाब मिलने वाला है। और आपको पता चलने वाला की सावन के सोमवार व्रत में आपको खाने में क्या-क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।  

Sawan ke Somvar Vrat me Kya Khana Chahiye

Sawan ke Somvar Vrat me Kya Khana Chahiye

जैसा कि आप सभी को मालूम है साल में 1 बार सावन का महीना आता है। और आप में से बहुत से लोग ऐसे हैं जो सावन के महीने  का पूरे साल भर इंतजार करते है। और जब सावन का महीना आता है। तो जो शिव भक्त उनके लिए खास महीना होता है। क्योंकि सावन का महीना शिव की भक्ति के लिए एक बहुत ही ज्यादा फायदेमंद बहुत ही ज्यादा आशीर्वाद देने वाला महीना होता है। इसलिए हर शिव भक्त इस सावन के महीने का इंतजार पूरे साल करता है। और इस सावन के महीने में सच्चे मन से भगवान शिव की भक्ति करता है। भगवान भोलेनाथ के सामने पूरे विश्वास के साथ समर्पण करने से मन की हर इक्झा पूरी होती है। इस सावन के महीने में हर कोई शिव की भक्ति में खोया रहता है।  

भोलेनाथ को खुश करने के लिए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सावन का महीना सबसे अच्छा महीना होता है। और हम में से बहुत से लोग सावन के इस पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की सोमवार का व्रत भी रखते हैं। मैं खुद भगवान भोलेनाथ का सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखता हूं। और इस बार पहला सोमवार 22 जुलाई 2024, दूसरा  200 सोमवार 29 जुलाई 2024 और तीसरा सोमवार 5 अगस्त  2024, चोथा सोमवार 12 अगस्त  2024, लास्ट सोमवार 19 अगस्त  2024 को पड़ रहा है। 

हर शिव भक्त इस सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ को खुश करना चाहता है। ताकि भगवान भोलेनाथ उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। अगर आप उनकी पूजा सच्चे मन से करते तो भगवान भोलेनाथ एक मात्र लोटा गंगाजल, अक्षत, बेलपत्र और मुख से बम बम की ध्वनि निकलने से भी खुश हो जाते हैं। और अपने भक्त की मनोकामना को पूर्ण करते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से हम बात करेंगे सावन सोमवार के व्रत में आपको क्या-क्या खाना चाहिए क्या-क्या नहीं खाना चाहिए।  

आजकल के लोग व्रत करते तो हैं, लेकिन वह हर वक्त कुछ ना कुछ खाते रहते हैं। यानी अब पहले वाली बात नहीं रही अब लोग पूरे दिन पेट पूजा करते हैं। वरना पहले जमाने में लोग व्रत करते थे तो केवल एक ही बार शाम को पूजा करने के बाद खाना खाते थे। लेकिन अब जमाना बदल गया है अब लोग पूरे दिन कुछ ना कुछ खाते ही रहते हैं। व्रत के नाम पर कभी चिप्स खा लेते हैं, कभी फल खा लेते हैं, कभी मिठाई खा लेते हैं, मतलब कुछ ना कुछ खा लेते है, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।  

आजकल लोग भगवान के लिए पूरा दिन भूखा भी नहीं रह सकते। और मन में इच्छा करते हैं कि भगवान उनकी मनोकामना पूर्ण कर दें। तो देखिए अगर आप सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ का व्रत करते हैं। तो आपके पूरे दिन भूखा ही रहना होगा। आप दिन में केवल एक ही बा खाए। यह नहीं की कभी आप बिस्कुट खा रहे हैं, कभी आप नमकीन खा रहे हैं, व्रत के नाम पर कभी कुछ खा रहे हैं, कभी कुछ खा रहे है। तो ऐसे व्रत का कोई फायदा नहीं है। ऐसे व्रत का आपको कोई भी फल नहीं मिलने वाला।  

तो चलिए हम बात करते कि आखिर सावन के सोमवार के व्रत में हमें क्या-क्या खाना चाहिए ?

सावन के सोमवार के दिन आपको सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव की पूजा सच्चे मन से करनी चाहिए। घर में पूजा करने के बाद आप मंदिर जाकर भी शिव जी की पूजा करिए। पूजा करने के बाद आप चाय कॉफी या दूध पी सकते हैं। अगर दिन में ज्यादा भूख लगे तो फल आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके बाद शाम को सूरज ढलने के बाद आप कुट्टू के आटे की पकौड़ी या पूरी बनाये। उसके साथ ही दही, सिन्दा नमक और मीठे में आलू का हलवा या चोलाई की खीर बनाकर खा सकते हैं। इस वक्त मैं आपको गेहूं के आटे का सेवन नहीं करना है।  

सावन के सोमवार में भोजन आपको शाम को सूरज ढलने के बाद ही करना है। मैं आपको फिर बोलना चाहूंगा अगर आप लोगों से व्रत नहीं होता तो आप मत करिए।  लेकिन व्रत के नाम पर आप पूरे दिन खाते पीते मत रहिए। अगर व्रत का आपको सच्चा फल चाहिए। तो फिर आपके पूरे दिन भूखा ही रहना पड़ेगा। और आपको केवल एक ही बार खाना खाना पड़ेगा। खाने में क्या-क्या खाना है वह चीज मैं आपके ऊपर बता चुका हूं। 

सावन के सोमवार की सभी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करो 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Fast Gyan Fast Gyan is your Tech Update, entertainment, and Computer Tips 2024 website. Tech Gyan Hindi me, Sarkari Yojana in Hindi, LIC Plan in Hindi.