Aam Panna Kaise Banaye | आम पन्ना बनाने की विधि

Aam Panna Kaise Banaye. आम पन्ना बनाने की विधि, आम पन्ना का नाम गर्मियों के मोसम में ज्यादा आता है। क्युकी गर्मी के मौसम में हर कोई गर्मी से परेशान रहता है। और इस गर्मी को दूर करने के लिए कुछ ठंडा ठंडा खाने का मन करता है।

Jun 9, 2025 - 14:14
 0  1
Aam Panna Kaise Banaye | आम पन्ना बनाने की विधि
Aam Panna Kaise Banaye
Prep Time 10 min
Cook Time 5 min
Serving 1
Difficulty Easy

Aam Panna Kaise Banaye. आम पन्ना बनाने की विधि, आम पन्ना का नाम गर्मियों के मोसम में ज्यादा आता है। क्युकी गर्मी के मौसम में हर कोई गर्मी से परेशान रहता है। और इस गर्मी को दूर करने के लिए कुछ ठंडा ठंडा खाने का मन करता है। गर्मी के मौसम में ठंडी ठंडी चीजे तो बहुत होती है। लेकिन हम यहाँ बात करने वाले है आम पन्ना की। जो की आप खुद से घर पर ही बना सकते हो। आम पन्ना एक बहुत ही बेहतरीन व्यंजन है। जिसे हर कोई गर्मी के मौसम में पीना चाहता है।   

Aam Panna Kaise Banaye

गर्मी के मौसम में ठंडा ठंडा आम पन्ना पीकर आपको गर्मी से थोड़ी बहुत रहत तो मिलेगी। साथ ही आपको एक अलग ही स्वाद मिलने वाला है। आम पन्ना पीना हर किसी को अच्छा लगता है। और जब गर्मी के मौसम में ठंडा ठंडा आम पन्ना पिने को मिल जाये तो मजा ही आ जाता है। तो चलिए सीखते है घर में आम पन्ना कैसे बनाये?

Ingredients

  • कच्चे आम - 2 बड़े
  • चीनी - 1 कप
  • भुना हुवा जीरा पाउडर - 1 चम्मच
  • पोधिने की पत्तिया - 14 - 15
  • काला नमक - 1 चम्मच
  • पानी - 4 कप
  • बर्फ के टुकड़े - 10 - 15

Directions

आम पन्ना बनाने की विधि

आम पन्ना बनाने की विधि

  1. आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आमो को पानी से अच्छी तरह धो लो। और इन्हें 2 कप पानी में उबाल लीजिये। आप चाहो तो इन आम को कुकर में भी उबाल सकते हो। आम को आपको जब तक उबलना है जब तक आम नरम न हो जाये।     
  2. आम उबालने के बाद जब ठन्डे हो जाये तो उनका छिलका उतार ले और उसकी गुठली को बहार निकाल कर आम का गुदा अलग कर लीजिये। 
  3. अब आम के गुदे को मिक्स्सर में डाल कर उसमे चीनी, पोधिने की पत्तिया, भुना हुवा जीरा पाउड, काला नमक मिलाये। अब इन सब को अच्छी तरह पिस कर इनका पेस्ट बना लीजिये।   
  4. अब बने हुवे पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकाले और उसमे 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करिए। आप चाहे तो मिलाने के बाद इसे छान भी सकते हो। 
  5. अब आम पन्ना बनकर आपका बिलकुल तेयार है। आप इसमें बर्फ के टुकड़े डाल कर थोड़ी देर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिये। ठंडा होने के बाद इसमें पोधिने की पत्तिया डालकर इसे अपने परिवार और दोस्तों को दीजिये। 

टिप्स - अगर आप आम पन्ना में थोडा बहुत स्वाद और बढ़ाना चाहते है। तो आप इसमें थोडा सा निम्बू का रस भी डाल सकते हो। और चीनी की मात्र को बढ़ा भी सकते हो। इस तरह आप इस ताजगी भरे आम पन्ना को गर्मियों के मोसम में बना कर और इसे पीकर गर्मी की तपिस को थोडा कम कर सकते हो।      

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0