राशि के अनुसार शिव पूजा कैसे करे Rashi ke Anusaar Shiv Puja

Rashi ke Anusaar Shiv Puja. राशि के अनुसार शिव पूजा कैसे करे? मेरा आज का यह आर्टिकल आप सभी लोगो के लिए है। अपने इस आर्टिकल के द्वारा मैं आप सभी को बताऊंगा कि आप अपनी राशि के अनुसार शिव जी की पूजा कैसे कर सकते है।

Jun 09, 2025 - 14:26
0 3
राशि के अनुसार शिव पूजा कैसे करे Rashi ke Anusaar Shiv Puja
Rashi ke Anusaar Shiv Puja

Rashi ke Anusaar Shiv Puja. राशि के अनुसार शिव पूजा कैसे करे? मेरा आज का यह आर्टिकल आप सभी लोगो के लिए है। अपने इस आर्टिकल के द्वारा मैं आप सभी को बताऊंगा कि आप अपनी राशि के अनुसार शिव जी की पूजा कैसे कर सकते है। और शिव की पूजा करके उसका फल कैसे प्राप्त कर सकते है। 

Rashi ke Anusaar Shiv Puja

कैसा कि आप सभी को मालूम है। सावन का महिना आने वाला है। और सावन का महिना शिव भगवान को बहुत पसंद है। इस सावन के महीने का हर एक दिन शिव जी की भक्ति के लिए बना है। सावन के इस महीने का हर शिव भक्त को पुरे साल इन्तजार रहता है। हर शिव भक्त सावन के इन महीने शिव की सच्चे मन से भक्ति करके भोलेनाथ को खुश करने की कोसिस करते है। सावन के महीने की इस साल की तारीख की पूरी जानकारी आपको यहाँ क्लिक करके मिल जाएगी। 

सावन का महिना भगवान शिव की भक्ति करने का सबसे अच्छा महिना है। आगा आप सावन के महीने में सही तरीके से शिव की पूजा करते हो, तो यकीन मानिए आपको भगवान शिव का आशीर्वाद जरुर प्राप्त होगा। वेसे तो हर कोई अपने तरीके से ही पूजा करता है। लेकिन अगर अपनी Rashi ke Anusaar Shiv Puja की जाये तो आपको भगवान शिव का आशीर्वाद जरुर प्राप्त होगा। तो निचे मैं आपको बताने वाला हु। कि आप Rashi ke Anusaar Shiv Puja कैसे कर सकते हो। 

राशि के अनुसार शिव पूजा कैसे करे?

नोट - सावन के महीने के अलावा भी आप रोज अपनी राशि के अनुसार शिव की पूजा कर सकते हो। 

मेष राशि : मेष राशि वाले व्यक्ति सावन के महीने में रोजाना शिवलिंग पर बेलपत्र पर सफेद चंदन से राम नाम लिखकर जल अर्पित करें।

वृष राशि : वृष राशि वाले व्यक्ति सावन के महीने में शिवलिंग पर दूध-दही से अभिषेक और हर शृंगार के फूलों की माला चढ़ाकर सफेद चंदन से तिलक करें।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले व्यक्ति सावन के महीने में सावन मास में रोजाना भगवान शिव का शहद से रुद्राभिषेक करें और गाय को हरी घास खिलाएं।

कर्क राशि : कर्क राशि वाले व्यक्ति सावन के महीने में सावन माह में हर रोज भगवान शिव को दूध, दही, गंगा जल और मिश्री से स्नान करा अभिषेक करें।

सिंह राशि : सिंह राशि वाले व्यक्ति सावन के महीने में सावन के महीने में प्रत्येक दिन शुद्ध देसी घी से भगवान शिव को स्नान कराएं।

कन्या राशि : कन्या राशि वाले व्यक्ति सावन के महीने में दूध और शहद से भगवान शिव का अभिषेक कर बेलपत्र, मदार के पुष्प, धतूरा और भांग अर्पित करें।

तुला राशि : तुला राशि वाले व्यक्ति सावन के महीने में दही और गन्ने के रस से शिवलिंग को स्नान कराएं और पूजन के बाद गरीबों को मिश्री दान करें।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति सावन के महीने में शिवलिंग पर तीर्थस्थान का जल और दूध में शक्कर एवं शहद मिलाकर स्नान करा लाल चंदन से तिलक करें।

धनु राशि: धनु राशि वाले व्यक्ति सावन के महीने में कच्चे दूध में केसर, गुड़, हल्दी ‘मिलाकर शिवलिंग को स्नान करा केसर, हल्दी से तिलककर पीले पुष्प अर्पित करें।

मकर राशि:  वाले व्यक्ति सावन के महीने में घी, शहद, दही और बादाम के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करें, नारियल के जल से स्नान करा नीले पुष्प अर्पित करें।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वाले व्यक्ति सावन के महीने में गंगा जल में भस्म मिलाकर भगवान शिव को स्नान कराने के बाद जटा वाला नारियल शिर्वाण करें।

मीन राशि : मीन राशि वाले व्यक्ति सावन के महीने में भगवान शिव को कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर स्नान करा केसर का तिलक करें, पीले पुष्प और केसर अर्पित करें।

तो उपर मैंने आप सभी की राशि के अनुसार शिव पूजा करने की जानकारी विस्तार से दे दी है। मुझे उम्मीद है इस सावन के महीने में आप अपनी राशि के अनुसार पूजा जरुर करेंगे।   

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User