मिलेगा शुभफल महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें
Mahashivratri Vastu Tips in Hindi. महाशिवरात्री पर भगवान भोलेनाथ को कैसे खुश करे? शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करे। यह सब सवाल आपके मन में चल रहे है तो मेरा यह आर्टिकल इसी टॉपिक से जुड़ा है।

Mahashivratri Vastu Tips in Hindi. महाशिवरात्री पर भगवान भोलेनाथ को कैसे खुश करे? शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करे। यह सब सवाल आपके मन में चल रहे है तो मेरा यह आर्टिकल इसी टॉपिक से जुड़ा है। आज मैं आप सभी को Mahashivratri के दिन किये जाने वाले वास्तु उपाए की जानकारी विस्तार से देने वाला हु।
Mahashivratri Vastu Tips in Hindi
हमारे हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का त्यौहार एक सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है। इस त्यौहार पर हमारे सनातन धर्म में बहुत अधिक मान्यता है। महाशिवरात्रि का यह त्यौहार भगवान शिव और देवी शक्ति के रिश्ते का प्रतीक है। वैदिक पंचांग के हिसाब से हर महीने की चतुर्थी तिथि को मासिक शिवरात्रि आती है। चतुर्थी तिथि को शिवरात्री आती है जिसे हम मासिक शिवरात्रि के भी नाम से जानते हैं। और हर साल महाशिवरात्रि फागुन माह में बनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव के भक्त शिव पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं और अपने लिए और अपनी श्रद्धा के अनुसार भगवान शिव की शिवरात्रि का व्रत करते हैं।
महाशिवरात्रि के दिन व्रत करने से हम सभी को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। तो इसलिए आप सभी को महाशिवरात्रि पर व्रत जरुर करना चाहिए और भगवान भोलेनाथ की पूजा सच्चे मन से करनी चाहिए। इस दिन अगर आप कुछ चीज अपने घर में लाना चाहते हैं तो उन्हें सब चीजों के बारे में आपको बताने वाला हूं जो की शिवरात्रि के दिन आपको अपने घर पर लानी चाहिए।
रुद्राक्ष
हमारे हिन्दू धर्म के अनुसार रुद्राक्ष को शिव का स्वरूप माना गया है। जिस घर में 108 जप माला होता है। वहां भोलेनाथ अपना विशेष आशीर्वाद बरसाते हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष घर पर लाना बिल्कुल ना भूले। कहा जाता है कि रुद्राक्ष आपकी हर रोग और आपके दुख को दूर करने में मदद करता है तो महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष अपने घर में जरूर लेकर आए और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।
पारद शिवलिंग
महाशिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग अपने घर में जरुर लाना चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग घर पर लाने पर आपके सभी तरह के वास्तु दोष, कल्प दोष और पितृ दोष से मोक्ष की प्राप्ति मिलती है। साथ ही पारद शिवलिंग की पूजा करने से आपको भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता है। शिव पूजा के लिए पारद शिवलिंग सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पारद शिवलिंग में साक्षात प्रभु के दर्शन होते हैं। तो महा शिवरात्रि के दिन अपने घर में पारद शिवलिंग जरूर लेकर आए और शिवलिंग की पूजा करें।
वाहन और चांदी
महाशिवरात्रि का दिन एक शुभ मुहूर्त वाला दिन भी होता है। इसलिए आप इस शुभ मुहूर्त वाले दिन अपने घर में वाहन और चांदी भी खरीद सकते हो ऐसा करने से आपके घर में धन और खुशहाली की उन्नति बढ़ती है।
शिव परिवार की तस्वीर
महाशिवरात्रि के दिन आप सभी को शिव परिवार की तस्वीर अपने घर के लिए जरूर लानी चाहिए। और घर में शिव परिवार की तस्वीर लगाने के बाद आपको उसकी पूजा करनी चाहिए। आपको ध्यान रखना है उस तस्वीर में भगवान भोलेनाथ, माँ गोरी, श्री गणेश, प्रभु कार्तिक और उनके सबसे प्रिय नंदी और वासु की प्रतिभा भी जरूर होनी चाहिए। शिव परिवार की घर में उपस्थित होने से भगवान शिव का आपके और आपके परिवार पर आशीर्वाद सदा बने रहेगा।
तांबे का कलश
महाशिवरात्रि के शुभ दिन आपको तांबे का कलश जरूर खरीदना चाहिए। शिवरात्रि के दिन तांबे का कलश खरीदना फलदायक माना जाता है। ऐसा करने से आपके परिवार में मिठास स्मृति बनी रहती है। महाशिवरात्रि के दिन आपको शिवलिंग पर तांबे का कलश से ही महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
धार्मिक परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन आपको अपने घर में धतूरे, बेलपत्र, भांग, शमी, पीपल, बरगद जैसे पौधे जरुर लगाने चाहिए। महाशिवरात्रि के शुभ दिन पेड़ लगाना शुभ माना जाता है और उस से सकारात्मक ऊर्जा आपके घर में आती है।
What's Your Reaction?






