5 बेस्ट समर मिल्कशेक और स्मूदी रेसिपी | Healthy Summer Drinks
गर्मियों में कृत्रिम और ज्यादा मीठे पेयों को छोड़कर कुछ प्राकृतिक और हेल्दी अपनाएं। विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर, जानिए 5 ऐसी रिफ्रेशिंग मिल्कशेक और स्मूदी रेसिपीज़ (जैसे मैंगो मिल्कशेक, माचा स्मूदी और चोको कैरेमल) जो न केवल ताजगी देती हैं बल्कि सेहत के लिए भी वरदान हैं।
5 बेस्ट समर मिल्कशेक और स्मूदी रेसिपी | Healthy Summer Drinks
दोस्तों गर्मी का मौसम चल रहा है। और इस बार बहुत ज्यादा भयंकर गर्मी पड़ रही है। और जब ज्यादा गर्मी पडती है तो हम लोगो का कोल्ड ड्रिंक पिने का मन करता है। लेकिन कोल्ड ड्रिंक पीना सेहत के लिए ठीक नहीं है। मेरे इस आर्टिकल के द्वारा आप सभी को 5 बेस्ट समर मिल्कशेक और स्मूदी रेसिपी | Healthy Summer Drinks Recipe की जानकारी विस्तार से मिलने वाली है। गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। आजकल लोग बाजार में मिलने वाले अत्यधिक मीठे और कृत्रिम पेयों (Artificial Drinks) से बच रहे हैं और प्राकृतिक रूप से ताजगी देने वाले विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।
1 जून को विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) मनाया जाता है। दूध कैल्शियम, प्रोटीन और कई आवश्यक विटामिन्स का एक बेहतरीन स्रोत है। इस खास दिन के अवसर पर, हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक मिल्कशेक और स्मूदी रेसिपीज़। ये ड्रिंक्स न केवल आपको चिलचिलाती गर्मी से राहत देंगे, बल्कि आपके शरीर को जरूरी पोषण भी प्रदान करेंगे।
Ingredients
Directions
-
1. मैंगो मिल्कशेक बनाने की विधि | Mango Milkshake Recipe in Hindi
मैंगो मिल्कशेक बनाने की विधि बहुत ही आसान है। आप में से हर कोई बहुत ही आराम से मैंगो मिल्कशेक बना सकता है।
निचे मैंने आपको step by step बहुत ही आसन तरीके से मैंगो मिल्कशेक बनाने की विधि बताई है।
- सबसे पहले एक ब्लेंडर में कटे हुए आम, ठंडा दूध, शहद और इलायची पाउडर डालें।
- इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक यह बिल्कुल स्मूथ और क्रीमी न हो जाए।
- गिलास में निकालें और ऊपर से ताजे आम के टुकड़ों से गार्निश करके सर्व करें।
-
2. टोस्टेड नट्स स्ट्राबेरी स्मूदी बनाने की विधि (Toasted Nuts Strawberry Smoothie Recipe)
2. टोस्टेड नट्स स्ट्राबेरी स्मूदी (Toasted Nuts Strawberry Smoothie)
- ताजी स्ट्रॉबेरी: 8-10
- ग्रीक योगर्ट या गाढ़ा दूध: 1/2 कप
- भुने हुए मेवे (बादाम, काजू, अखरोट): 2 बड़े चम्मच
- चिया सीड्स: 1 चम्मच
टोस्टेड नट्स स्ट्राबेरी स्मूदी बनाने की विधि बहुत ही आसान है। आप में से हर कोई बहुत ही आराम से टोस्टेड नट्स स्ट्राबेरी स्मूदी बना सकता है।
निचे मैंने आपको step by step बहुत ही आसन तरीके से टोस्टेड नट्स स्ट्राबेरी स्मूदी बनाने की विधि बताई है।
टोस्टेड नट्स स्ट्राबेरी स्मूदी बनाने की विधि
- सबसे पहले नट्स को हल्का सा तवे पर भून (Toast) लें ताकि उनका क्रंच बढ़ जाए।
- अब ब्लेंडर में स्ट्रॉबेरी, योगर्ट और चिया सीड्स डालकर पीस लें।
- गिलास में डालें और ऊपर से भुने हुए क्रंची नट्स डालकर मज़ा लें।
-
3. मैपल सिनेमन एस्प्रेसो मिल्कशेक बनाने की विधि (Maple Cinnamon Espresso Milkshake Recipe)
3. मैपल सिनेमन एस्प्रेसो मिल्कशेक (Maple Cinnamon Espresso Milkshake)
मैपल सिनेमन एस्प्रेसो मिल्कशेक बनाने की विधि बहुत ही आसान है। आप में से हर कोई बहुत ही आराम से टोस्टेड नट्स स्ट्राबेरी स्मूदी बना सकता है।
निचे मैंने आपको step by step बहुत ही आसन तरीके से मैपल सिनेमन एस्प्रेसो मिल्कशेक बनाने की विधि बताई है।
- एस्प्रेसो शॉट या स्ट्रॉन्ग कोल्ड कॉफी: 1/4 कप
- ठंडा दूध: 1 कप
- मैपल सिरप: 1.5 चम्मच
- दालचीनी पाउडर: 1 चुटकी
मैपल सिनेमन एस्प्रेसो मिल्कशेक बनाने की विधि
- ब्लेंडर में ठंडा दूध, कॉफी डिकॉक्शन (एस्प्रेसो), मैपल सिरप और दालचीनी डालें।
- अच्छी तरह झाग आने तक ब्लेंड करें।
- बर्फ के कुछ टुकड़े डालें और ठंडी-ठंडी कॉफी का आनंद लें।
-
4. माचा स्मूदी बनाने की विधि (Matcha Smoothie Recipe)
4. माचा स्मूदी (Matcha Smoothie)
माचा स्मूदी बनाने की विधि बहुत ही आसान है। आप में से हर कोई बहुत ही आराम से माचा स्मूदी बना सकता है।
निचे मैंने आपको step by step बहुत ही आसन तरीके से माचा स्मूदी बनाने की विधि बताई है।
- माचा ग्रीन टी पाउडर: 1 चम्मच
- केला (फ्रीज किया हुआ): 1
- बादाम का दूध (Almond Milk): 1 कप
- पालक के पत्ते (वैकल्पिक, एक्स्ट्रा पोषण के लिए): मुट्ठी भर
माचा स्मूदी बनाने की विधि
- फ्रीज किए हुए केले, माचा पाउडर और बादाम के दूध को एक साथ ब्लेंडर में डालें।
- इसे तब तक घुमाएं जब तक एक हल्का हरा, गाढ़ा और क्रीमी टेक्सचर न मिल जाए।
- यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर बेहतरीन मॉर्निंग ड्रिंक है।
-
5. चोको कैरेमल आमंड मिल्क स्मूदी बनाने की विधि (Choco Caramel Almond Milk Smoothie Recipe)
5. चोको कैरेमल आमंड मिल्क स्मूदी (Choco Caramel Almond Milk Smoothie)
चोको कैरेमल आमंड मिल्क स्मूदी बनाने की विधि बहुत ही आसान है। आप में से हर कोई बहुत ही आराम से चोको कैरेमल आमंड मिल्क स्मूदी बना सकता है।
निचे मैंने आपको step by step बहुत ही आसन तरीके से चोको कैरेमल आमंड मिल्क स्मूदी बनाने की विधि बताई है।
- बादाम का दूध: 1 कप
- डार्क कोको पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
- होममेड कैरेमल सॉस या खजूर का पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
- पीनट बटर: 1 चम्मच
चोको कैरेमल आमंड मिल्क स्मूदी बनाने की विधि
- बादाम का दूध, कोको पाउडर, खजूर का पेस्ट (कैरेमल के विकल्प के रूप में) और पीनट बटर ब्लेंडर में लें।
- एक स्मूथ पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें।
- बच्चों से लेकर बड़ों तक, यह चॉकलेटी ड्रिंक सबको बेहद पसंद आएगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
2
Funny
0
Wow
1
Sad
0
Angry
0
Comments (0)