Pooja ke liye Panchamrit Recipe | पंचामृत कैसे बनाये

हमारे हिंदू धर्म में पंचामृत एक ऐसा शब्द है जिसे बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचामृत पांच अमृतो का संगम है जो न केवल भगवान को खुश करता है बल्कि हमारे शरीर के लिए भी वरदान साबित होता है। जब हम सभी लोग मंदिर जाते हैं तो अक्सर हमें पुजारी भगवान के ऊपर पंचामृत चढ़ाते हुए नजर आते हैं।

Jun 09, 2025 - 19:09
0 5
Pooja ke liye Panchamrit Recipe | पंचामृत कैसे बनाये
Prep Time 5 min
Cook Time 4 min
Serving 1
Difficulty Easy

Pooja ke liye Panchamrit Recipe | पंचामृत कैसे बनाये

हमारे हिंदू धर्म में पंचामृत एक ऐसा शब्द है जिसे बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचामृत पांच अमृतो का संगम है जो न केवल भगवान को खुश करता है बल्कि हमारे शरीर के लिए भी वरदान साबित होता है। जब हम सभी लोग मंदिर जाते हैं तो अक्सर हमें पुजारी भगवान के ऊपर पंचामृत चढ़ाते हुए नजर आते हैं। और प्रसाद के रूप में भक्तों को पंचामृत दिया जाता है। तो आज हम पंचामृत को बनाने की पूरी विधि जानेंगे। लेकिन उससे पहले क्या आपको पता है कि पंचामृत क्या होता है। इसे कैसे बनाया जाता है। इसे सेवन करने से हमें क्या लाभ होता है। तो इन सभी सवालों का जवाब अपने इस आर्टिकल में देने वाले हैं।  

पंचामृत वैसे तो एक धार्मिक पूजा का हिस्सा है। लेकिन इसके अनेकों लाभ हैं। कहा जाता है कि अगर आप इस पंचामृत को नियमित सेवन करते हैं, तो यह हमारी पाचन तंत्र को मजबूत करता है। और हमें निरोगी रखने में हमारे शरीर की क्षमता बढ़ाता है। साथ ही साथ यह हमें मन की शांति भी देता है। और यह हमारी त्वचा के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। तो चलिए अब हम पंचामृतर कैसे बनाते हैं इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।  

पंचामत पांच तत्वों से मिलकर बनता है इसमें पहला तत्व है दूध ,दही, घी, शक्कर और शहद यह वह पांच तत्व हैं जिसे मिलने के बाद आप पंचामृत बना सकते हैं तो चलिए अब हम इसकी विधि देखते हैं। 

Ingredients

Directions

  • 1. पंचामृत कैसे बनाये

    ऊपर किए गए सभी पांच तत्व अगर आपने इकट्ठा कर लिए तो आप सबसे पहले एक बर्तन में गाय का दूध और दही को एक साथ मिलाइए। ध्यान रहे दूध कच्चा ही होना चाहिए।  इसके बाद इसमें गंगाजल, शहद और गाय का घी डालकर अच्छी तरह मिलाइए। जब सब कुछ मिल जाए तो इसमें अब आप शक्कर को मिला दीजिए।  यह पांचो तत्व एक साथ मिलने के बाद आपका पंचामृत बनकर तैयार है। जिसे आप अपने मंदिर में भोग में लगा सकते हैं और पूरे घरवालों को भोग में दे सकते हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User